Friday , 20 September 2024

बुजुर्ग की चल रही थी सांसे लेकिन फिर भी पॉलिथिन में कर दिया पैक! जिंदे को दफनाने की थी तैयारी

इंटरनेश्नल\ चीन:- मरने के बाद लोगों को मुर्दाघर ले जाना तो आपको पता ही है लेकिन एक देश ने तो जीते जी ही लोगो को मुर्दाघर में लेटाने का काम शुरू कर दिया है। हैरान कर देने वाला ये मामला चीन है।

चीन के शंघाई शहर से ये खौफनाक खबर सामने आई है। जहां वृद्धाश्रम में रहने वाले एक जीवित बुजुर्ग को पहले तो मृत घोषित कर उसे मुर्दाघर भेज दिया, जबकि वह जीवित था। बाद में जब मामले का खुलासा हुआ, तो फिर प्रशासन के द्वारा लीपापोती की जाने लगी है।

Read More Stories:- पुलिसवाले के बेटे की गुंडागर्दी! जानवरों सा किया सलूक, किसी के तोड़े हाथ, किसी के तोड़े पैर!

जिंदा बुर्जु को पॉलिथिन में किया पैक

शंघाई के पुटुओ जिले के शिनचेंगझेंग वेलफेयर हॉस्पिटल में मुर्दाघर में काम करने वाले दो कर्मचारी पीले रंग बैग में कवर बॉडी को लेकर जा रहे है। इनमें से एक शख्स बैग को खोलता है और जोर देकर बोलता है कि यह व्यक्ति मरा नहीं है। पीपीई किट पहने इस शख्स के दावे के बाद अन्य स्टाफ सदस्यों ने जांच की तो पाया कि सच में बुजुर्ग की सांसें चल रही थीं।

Read More Stories:- ये रिश्ता क्या कहलाता है? एक साथ तीन दुल्हनों को ब्याह लाया ये दूल्हा! दहेज में मिले 6 बच्चे!

ढाई महीने से लॉकडाउन है शहर

कोरोना वायरसकी मार झेल रहे शंघाई शहर में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है और यहां कोविड के फिर से नए केस मिले हैं। चाइनीज सोशल मीडिया पर मुर्दाघर में काम करने वाले दो लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस पूरी घटना का पता चला है.

चीन के शंघाई शहर में लोग डरे हुए हैं ओर अपने जिंदगी के लिए जदोजहद कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन के द्वारा की गई ये बड़ी लापरवाही लोगों को खौफ में डाल रही है। बता दे कि चीन का शंघाई शहर 1 मार्च से ही लॉकडाउन है और कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं।

Read More Stories:- ईद की नमाज के दौरान बवाल! आपस मे भिड़े दो पक्ष! पथराव के बाद पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *