Friday , 20 September 2024

पत्नी ने ही रच डाली पति के कत्ल की साजिश, बेटे से करवाई हत्या

मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के भिंड में हुई जगत बघेल की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि, पत्नी ने ही अपने बेटे की मदद से पति को मौत के घाट उतार दिया था। बताया जा रहा है कि, आरोपी ममता की कई लोगों से जान पहचान थी। कई लोग उससे मिलने आते थे। यह बात उसके पति को पसंद नहीं थी। वह अक्सर उसे रोका-टोका करता था। यह बात ममता का बिल्कुल पसंद नहीं थी। पति की हरकतों से तंग आकर उसके शातिर तरीके से उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

पुलिस का कहना है कि, पति को मारने के लिए महिला ने अपने बेटे की मदद ली। उसके कहा कि, अपने पिता के सिर में दो गोलियां मारना ताकि बचने की कोई गुंजाइश न रहे। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि, महिला इतनी शातिर है कि, उसने एक तीर से दो निशाने लगा दिए। घटना की रात जगत सिंह अपने घर से बाहर सो रहा था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। शातिर महिला ने अपने बेटे से पति की हत्या कराई। वह उसके रोक टोक से परेशान थी।

Read More Stories:

शातिर महिला ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना
इधर, महिला की बेटी का अपने ससुराल वालों से दहेज का केस चल रहा था। महिला ने हत्या का आरोप अपने दामाद पर ही लगा दिया। कहते हैं कि, वह इस केस बदले मोटी रकम वसूले के फिराक में थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने खुद को पूरी वारदात का चश्मदीद बताया था। उसका कहना था कि, दहेज के केस में उसका दामाद उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। वारदात की रात उसने गोली की आवाज सुनी थी और दामाद और उसके एक रिश्तेदार को देखा भी था। इतना ही नहीं शातिर महिला ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना भी दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *