Friday , 20 September 2024

दहेज की मांग से परेशान महिला ने की आत्महत्या, जहर खाकर दे दी जान

हरियाणा डेस्क- हरियाणा के पानीपत जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर समालखा कस्बे की आदर्श कॉलोनी में एक 22 साल की विवाहिता ने दहेज की मांग से प्रताड़ित होकर जहर खाकर जान दे दी। आरोप है कि, ससुराल के लोग उसे पांच लाख रुपये के लिए परेशान कर रहे थे। समालखा थाना पुलिस ने मायके वालों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया।

पुलिस ने मामले में पति, सास, ननदों समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका आरती की मौत के बाद उसकी पांच माह की बेटी बिन मां के हो गई। मडतका के मामा ने बताया कि भांजी आरती (22) की शादी डेढ़ साल पहले सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी आकाश के साथ हुई थी। शादी के वक्त अपने हिसाब से ज्यादा ही खर्च किया था। इसके बावजूद शादी के करीब एक वर्ष बाद ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। प्रताड़ित करने के साथ मारपीट भी शुरू कर दी थी।

Read More Stories:

जहर खाकर कर डाली आत्महत्या
करीब दो माह पहले आरती प्रताड़ना से परेशान हो गई। इसके चलते उसे मायके ले आए थे। यहां आने के बाद भी ससुराल वालों के ताने जारी थे। इन सबसे परेशान होकर आरती ने सोमवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां देर रात 12 बजे बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *