Friday , 20 September 2024

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, बेरहमी से ले ली जान

बिहार डेसेक- बिहार के पूर्णिया से क़त्ल की दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। कहा जा रहा है कि, मृतक ने अपनी बीवी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया था। जिसके पश्चात् बीवी ने यह कदम उठाया। इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल, यह घटना पूर्णिया जिले के रौटा थाना इलाके के चकरपाड़ा गांव की है।

मृतक के परिवार वालों का कहना है कि, महिला के गांव के एक शख्स के साथ अवैध संबंध थे। इस बात की खबर उसके पति को नहीं थी। एक दिन पति जब काम से अचानक घर लौटा तो उसने अपनी बीवी को पड़ोस में रहने वाले शख्स के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके पश्चात् दोनों के बीच कहासुनी हुई तथा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया तथा पोषित कुमार दास की जान चली गई।

Read More Stories:

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या  
वही मामले की तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा तहकीकात आरम्भ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने कहा कि, घरवालों द्वारा मृतक की पत्नी तथा प्रेमी के खिलाफ क़त्ल की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीवी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों की 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी तथा उनके 2 बच्चे भी हैं। किन्तु महिला के गांव के ही अरविंद महलदार के साथ अवैध संबंध हो गए। तत्पश्चात, महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसका क़त्ल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *