Friday , 20 September 2024

‘‘राजीव गांधी के सपनों में बसता था आधुनिक भारत, दिल में धड़कता था देश का गांव’’

नूंह\ हरियाणा:- नूहं जिले में देश के छठे प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 31 वें बलिदान दिवस को मनाया गया। कांग्रेस मुख्यालय नूंह पर स्थानीय विधायक व कांग्रेस विधायक दल उप नेता चौधरी आफताब अहमद की अध्यक्षता में बलिदान दिवस मनाया गया।

कांग्रेस पार्टी की सभी इकाईयों ने मनाया सद्भावना दिवस

कांग्रेस पार्टी की सभी इकाईयों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस मनाया व खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन पर रौशनी डाली जिसमें पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद व कांग्रेस की किसान इकाई के जिला अध्यक्ष इब्राहिम इंजीनियर शामिल थे

भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी

कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने कहा कि आज वो व कांग्रेस कार्यकर्ता भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री जो 21वीं सदी के भारत के शिल्पकार रहे, बेहद दूरदर्शी जमीनी नेता व सच्चे देशभक्त, भारत रत्न राजीव गांधी को खिराजे अकीदत पेश करते हैं और राष्ट्र के लिए उनके अपार योगदान को याद करते हैं।

देश में सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार क्रांति के जनक

वो देश में सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार क्रांति के जनक थे, आज का कम्प्यूटर, मोबाइल व तकनीक वाला भारत उन्ही की देन है। हालांकि विपक्षी दलों खासकर भाजपा ने उस वक़्त कंप्यूटर का भारी विरोध किया था जो आज गलत साबित हुआ है।

इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला

विधायक आफताब अहमद ने कहा की इंदिरा गांधी की शहादत के बाद राजीव गांधी ने न केवल जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला, बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए।

राजीव गांधी के सपनों में बसता था आधुनिक भारत

राजीव गांधी, जिनके सपनों में आधुनिक भारत तो बसता था ही, साथ साथ ग्रामीण भारत भी दिल में धड़कता था। हर वर्ग की जरूरत को पहचानते थे, चाहे युवा हों, महिला हो, किसान हो, गरीब हो, मजदूर हो, गांव हो, शहर हो सबकी फिक्र रखते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *