Friday , 20 September 2024

घग्गर नदी व आसपास के क्षेत्र में लगी धारा-144, उल्लंघन करने पर होगी ये कार्रवाई

हरियाणा डेस्क: पंचकूला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाय़ा है। दरअसल, घग्गर नदी व आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है।  जिला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने धारा- 144  के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों और पुलिस चौकी प्रभारियों को आदेश जारी किए गए हैं। तो वहीं, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ IPC की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई होगी।

 

घग्गर नदी की धारा में 2 बच्चे फंस गए थे

बता दें, सुबह पंचकूला के सेक्टर- 27 में घग्गर नदी की धारा में 2 बच्चे फंसे थे। घग्गर नदी की धारा के बीच करीब आधे घंटे तक बच्चे फंसे रहे थे। इसके बादल नदी के बीच एक ऊंची जगह पर खड़े होकर स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचाई। इसके बाद  जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने मामले में तुरंत लिया संज्ञान लिया। घग्गर नदी के आसपास के क्षेत्र में पुलिस PCR की गश्त भी बढ़वाई गई।

Read More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *