Friday , 20 September 2024

बारिश ने कई राज्यों में मचाई भारी तबाही,अब तक इतने लोगों ने गवांई जान

नेशनल डेस्क- देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश का दौर जारी है लेकिन, कई राज्यों में बारिश अगर राहत लेकर आई है तो वहीं कई राज्यों के लिए बारिश भारी तबाही साबित हुई है। बतादें, कई जगहों पर तो बारिश का कहर इतना ज्यादा है कि, जगह-जगह पानी भर गया है, जिस कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।  दक्षिणी राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। वहीं उत्तर भारत में बारिश के साथ मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है।

केरल में हालात काफी गंभीर

केरल में बारिश के कारण हालात काफी गंभीर हैं। यहां भारी बारिश और भूस्खलन हो रहा है, जिस वजह से अब तक 35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। राज्य सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए कदम उठा रही है। बांध का वर्तमान जल स्तर 165.70 मीटर है, जिसमें पूरे जलाशय का स्तर 169 मीटर और अधिकतम जल स्तर 171 मीटर है।

Read More Stories:

वहीं, पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में कहर मचा दिया है। राज्य में भूस्खलन के चलते कई लोगों की जान चली गई है। नैनीताल झील का पानी ओवरफ्लो होकर हल्द्वानी रोड पर बह रहा है। वहीं, काठगोदाम रेलवे स्टेशन की पटरियां गौला नदी में बह गई हैं। इस कारण कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *