Friday , 20 September 2024

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर मंत्री अनिल विज ने ली चुटकी, कहा कुछ ऐसा..

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के नए डीजीपी को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज का बयान सामने आया है। मंत्री विज ने कहा कि, 31 जुलाई से पहले प्रदेश को नया डीजीपी मिल जाएगा। आगे कहा कि, यूपीएससी को 7 नामों का पैनल भेजा जा चुका है,  जल्दी ही यूपीएससी की तरफ से 3 नामों का पैनल मिल जाएगा।

किसान आंदोलन की वजह से प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बोले अनिल विज

किसान आंदोलन की वजह से प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मंत्री विज ने कहा कि, प्रजातंत्र में विरोध का अधिकार सबको है लेकिन कानून व्यवस्था बिगाड़ने का अधिकार किसी को नहीं। जनप्रतिनिधियों के साथ जो घटना हो रही है इसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर दी प्रतिक्रिया

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मैं कांग्रेस को शुभकामनाएं देना चाहता हूं देखते हैं कितने दिनों तक पार्टी बची रहती है। नवजोत सिंह सिद्धू वही जो कल तक कहते थे कांग्रेस/ मुन्नी बदनाम हुई। आगे कहा कि, कांग्रेस टूटने के कगार पर है हर प्रदेश में कांग्रेस के मतभेद चल रहे हैं।

Read More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *