Friday , 20 September 2024

शख्स ने पत्नी के लिए बना दिया ताजमहल जैसा घर, खूबियां जानकर दिल हो जाएगा खुश

एमपी डेस्क: ताजमहल को प्यार की निशानी कहा जाता है। ऐसी ही प्यार की निशानी दी है मध्यप्रदेश में। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को हूबहू ताजमहल जैसा घर बना के दे दिया। अब ये घर हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। मध्‍य प्रदेश के बुरहानपुर में ये घर बन गया है।

शहर के शिक्षाविद व उद्योगपति आनंद प्रकाश चौकसे ने एक आकर्षक ताजमहलनुमा घर बनाकर अपनी पत्‍नी मंजूषा को उपहार में दिया है। ये ताजमहल पूरे शहर में चर्चा में है। यहां भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटक अब ऐतिहाासिक धरोहरों को देखने के साथ-साथ इस घर को भी निहार रहे हैं।

ये है इस घर की खूबियां

ये ताजमहल बाहर से जितना आकर्षक बना हुआ है अंदर से भी उतना ही लाजवाब है इसमें एक बड़ा हॉल है, दो बेडरूम नीचे और दो बेडरूम ऊपर बने हुए हैं। इसके अलावा किचन, लायब्रेरी और मेडिटेशन रूम भी बनाया गया है। मेडिटेशन रूम में ध्‍यान क्रिया की जा सकती है। अपनी दूरदर्शिता और ताजमहल प्रेम के कारण शिक्षाविद चौकसे ने इस भवन को बुरहानपुर में साकार किया है। आगरा में स्थित असली ताजमहल से आकार में ये तीन गुना छोटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *