Friday , 20 September 2024

टोक्यो पैरालंपिक्स में लहराया भारत का परचम, प्रमोद भगत ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड

नेशनल डेस्क: टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का प्रदर्शन पहले दिन से ही धमाकेदार jरहा है। भारत की झोली में कई मेडल आ चुके हैं। जिससे देश में जश्न का माहौल है। तो वहीं अब बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने पुरुष सिंगल्स के SL3 कैटेगरी के फाइनल में डैनियल ब्रेथेल को मात दी है।

प्रमोद कुमार का सामना ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल ब्रेथेल से था। डैनियाल ने शुरुआत में लंबी लीड बना ली थी। एक समय पर प्रमोद 4-12 से पिछड़ रहे थे। लेकिन बेहतर प्रदर्शन कर उन्होंने वापसी करके मेडल अपने नाम किया।

Read More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *