Friday , 20 September 2024

अगर आप भी है Pet Dog पालने के शौंकीन तो देने होंगे 1200 रुपये, अब गौ-पालकों के लिए लाइसेंस जरुरी

कानपुर डेस्क-  अगर आपके घर पर भी है कुत्ता अगर आप भी हैं कुत्ता पालने के शौंकीन तो अब आपको जेब भी ढीली करनी होगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर में अब कुत्ता पालने वालों को नगर निगम को सूचना देनी होगी और हर साल शुल्क भी देना होगा। कुत्ता पालने वालों की सूचना न देने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा। यही नहीं नगर निगम ने पेट क्लीनिकों को भी लाइसेंस के दायरे में ले लिया है।

देना होगा 1200 रुपये का शुल्क

कानपुर के हाइटेक सिटी होने के साथ-साथ अब चीजें भी हाईटेक हो चली हैं। महापौर प्रमिला पांडे की अध्यक्षता में नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में फैसला लिया गया कि, हर नस्ल का कुत्ता पालने वाले शख्स को अब 1200 रुपये हर साल लाइसेंस शुल्क देना होगा। वर्तमान में देसी नस्ल पर 250 रुपये और विदेशी नस्ल पर 500 रुपये शुल्क देना होता है। चौंकाने वाली बात ये है कि, लोग इस शुल्क देने पर भी उदासीन है पूरे शहर में अभी तक मात्र दो दर्जन ही कुत्तों के लाइसेंस बने हैं।

सूत्रों की मानें तो नगर निगम ने 3 महीने पूर्व सर्वे कराया था, जिसमें पता चला कि कानपुर में 2800 से ज्यादा पालतू कुत्ते हैं। नगर निगम के सर्वे के बाद अब लाइसेंस ना बनवाने वालों पर जुर्माने की तैयारी भी हो रही है। यही नहीं जानवर सड़क पर मिलने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

अगले सप्ताह से चलाया जाएगा अभियान

इसी बीच एक और फैंसला भी लिया गया, जिसमें उससे अधिक गाय पालने वालों को भी लाइसेंस लेना होगा। हालांकि इसका शुल्क अभी तय नहीं हुआ है। महापौर ने बताया कि, अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि आवारा जानवरों खिलाफ अभियान अगले सप्ताह से चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *