Friday , 20 September 2024

Online Gaming से प्यार चढ़ा परवान, प्रेमी से मिलने के लिए पार की सारी हदें

उत्तर प्रदेश डेस्क- यूपी के फिरोजाबाद जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां ऑनलाइन गेम PUBG से शुरू हुए प्यार की मंजिल में लड़की को अपना घर छोड़ने कि लिए मजबूर कर दिया। PUBG खेलते हुए परवान चढ़े प्यार के लिए पश्चिम बंगाल की नाबालिग छात्रा ने अपना घर छोड़ दिया। प्रेमी के लिए लड़की 1250 किमी दूर से पश्चिम चलकर यूपी के फिरोजाबाद आई। किशोरी और युवक अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

नंबर का आदान-प्रदान होने के बाद बातों का दौर चला और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद किशोरी और युवक योजना बनाकर अपनों घरों से भाग गए। फ़िरोज़ाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला संत नगर निवासी अजय नामक युवक मेहंदी लगाने का कार्य करता है। वह अक्सर पश्चिम बंगाल भी आता-जाता रहता है। ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए इस युवक की दोस्ती पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग किशोरी से हो गई थी।

Read More Stories:

फिरोजाबाद में ट्रेस हुई लोकेशन

किशोरी के गायब होने पर उसके पिता ने पश्चिम बंगाल पुलिस को इसकी जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से भी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो लड़की की लोकेशन फिरोजाबाद में ट्रेस हुई। पश्चिम बंगाल पुलिस ने यहां की पुलिस से संपर्क साधा और स्थानीय पुलिस ने लड़की को खोज निकाला है। गुरुवार को इस लड़की का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। एसपी सिटी का कहना है कि, इस मामले में स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कदम उठाए हैं। किशोरी को बरामद कर लिया गया है। बताया कि, इसका केस पहले से ही पश्चिम बंगाल में दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *