Thursday , 19 September 2024

बड़ी खबर: रंग लाया CM मनोहर लाल का दिल्ली दौरा, हरियाणा में कल से होगी धान की खरीद

हरियाणा डेस्क: पंजाब और हरियाणा में किसान जहां धान के खरीद में देरी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, तो वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल किसानों की मदद का प्रयास सफल रहा है। दरअसल सीएम मनोहल लाल और कृषि मंत्री जेपी दलाल दिल्ली गए। जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और धान की जल्द से जल्द खरीद को लेकर बात भी की।

कल से होगी धान की खरीद

सीएम मनोहर लाल ने किसानों को आश्वासन दिलाया था कि, वे किसानों की धान की खरीद में देरी नहीं होने देंगे। तो वहीं सीएम का यह प्रयास सफल रहा और धान की जल्द खरीद के लिए मुख्यमंत्री लाल के प्रयास रंग लाया।  सीएम मनोहर लाल ने कहा कि, हरियाणा में कल से धान की खरीद शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *