Monday , 21 April 2025

Trending News

शंभू-खनौरी बॉर्डर आंदोलन: आज किसानों का ट्रैक्टर मार्च, डल्लेवाल की हालत नाजुक

चंडीगढ़, 16 दिसंबर 2024। फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत 13 प्रमुख मांगों को लेकर किसानों ने आज (16 दिसंबर) देशभर में ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया है। यह मार्च सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों में भी किसान अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।   डल्लेवाल की हालत नाजुक, साइलेंट …

Read More »

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: 31 दिसंबर तक करें आवेदन, प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगा सुरक्षा कवच

गुरुग्राम, 14 दिसंबर: किसान भाई अपने खेतों को प्राकृतिक आपदाओं और फसल नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. अनिल तंवर ने बताया कि रबी सीजन के लिए यह योजना लागू की गई है। गुरुग्राम जिले में एचडीएफसी एग्रो कंपनी को फसल …

Read More »

हरियाणा पुलिस ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर लगाई रोक

चंडीगढ़: आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हरियाणा पुलिस ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल पर सख्त रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। ड्यूटी पर फोन रखना होगा जमा पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल …

Read More »

चंडीगढ़ में बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़: शहर में बिजली विभाग के निजीकरण के फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की के नेतृत्व में सेक्टर 18/19 लाइट पॉइंट पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निजीकरण के फैसले को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।   राजभवन …

Read More »

हरियाणा में विकास की नई गाथा: ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया अभिनंदन

चंडीगढ़, 14 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अपने निवास संत कबीर कुटीर में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने ब्राह्मण समाज को आश्वासन दिया कि भगवान परशुराम की जयंती को सरकारी स्तर पर बड़े भव्य तरीके से मनाया जाएगा। …

Read More »

सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों का 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज: हरियाणा में नई पहल

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का गोल्डन आवर के दौरान और अधिकतम 7 दिनों तक, प्रति व्यक्ति 1.5 लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क किया …

Read More »

किसानों के धरने पर अनिल विज का बड़ा बयान, प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

चंडीगढ़: शंभू बॉर्डर पर 13 फरवरी से धरना दे रहे किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान किया है। किसानों की मांगों को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। इससे पहले 6 और 8 दिसंबर को किसानों ने दिल्ली कूच की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। वहीं, खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल …

Read More »

बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: विवादित मामले होंगे हल, सुनवाई की तारीखें तय

चंडीगढ़,14 दिसंबर 2024,(गर्ग) : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। निगम के जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पंचकूला द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई आगामी 16 और 23 दिसंबर 2024 को की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बिजली बिलों और अन्य वित्तीय विवादों को त्वरित और पारदर्शी तरीके से …

Read More »

किसानों का तीसरी बार दिल्ली कूच, अंबाला में इंटरनेट सेवाएं बंद

अंबाला 14 दिसंबर 2024(गर्ग) । हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से आज किसानों का जत्था तीसरी बार दिल्ली कूच करेगा। 101 किसानों का यह जत्था दोपहर 12 बजे रवाना होगा। इससे पहले दो बार हरियाणा पुलिस ने इन किसानों को बॉर्डर से खदेड़ दिया था। पुलिस ने इस बार भी बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी है।   बजरंग पूनिया …

Read More »

अनिल विज ने दी अधिकारियों को सख्त हिदायत: शिकायतों का समय पर समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कैथल, 14 दिसंबर(गर्ग) : हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।   इस बैठक …

Read More »