Sunday , 6 October 2024

Himachal

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, सिरसा आश्रम जानें पर रोक

एक बार फिर से डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। पैरोल की अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। हरियाणा सरकार ने इस बार राम रहीम की 30 दिन की पैरोल मंजूर की है। इससे पहले अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के …

Read More »

हिमाचल: किन्नौर में फटा बादल, तेज बहाव के साथ बह गईं कई गाड़ियां, बाढ़ जैसे हालात

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कामरू और टोंगचे नाला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ में 12 परिवारों के सेब के बगीचे पूरी तरह तबाह हो गए। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन बागवानों की सालभर की सेब बगीचों की मेहनत मिट्टी में मिल गई। यह मामला गुरुवार सुबह …

Read More »

हिमाचल की मदद के हरियाणा सरकार ने बढ़ाए हाथ, बाढ़ राहत कोष में देगी इतनी धनराशि

हिमाचल प्रदेश पिछले कई दिनों से प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। अब मदद के लिए भी हाथ बढ़ने लगे हैं। पड़ोसी राज्य हरियाणा ने 5 करोड़ की धनराशि हिमाचल सरकार को देने का निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार प्रदेश को बाढ़ राहत कोष में पांच करोड़ रुपये देगी। हरियाणा पहला राज्य है जिसने अभूतपूर्व बाढ़ से पैदा हुई …

Read More »

शिमला के मॉल रोड के पास रेस्टोरेंट में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौ*त 7 झुलसे

शिमला के मॉल रोड के पास मिडल बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। मंगलवार शाम करीब सात बजे अचानक हिमाचल रसोई नाम के एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। 1 व्यक्ति की मौत हुई और 7 गम्भीर रूप से झुलसे इस घटना में रेस्टोरेंट बुरी तरह तबाह हो गया जबकि एक व्यक्ति …

Read More »

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आरोप- कांग्रेस नेता भड़का रहे हैं मणिपुर में हिंसा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर अपने नेताओं को मणिपुर भेजने और वहां हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, कुछ दल देश में शांति देखकर खुश नहीं हैं।पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी दावा करती है कि मणिपुर हिंसा से ग्रस्त है और दूसरी ओर इसके नेता बिना किसी कारण पूर्वोत्तर …

Read More »

हिमाचल: कुल्लू में बादल फटने से 1 की मौ*त, 3 घायल

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। प्रशासन की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार कुल्लू जिले के कयास गांव के करीब सोमवार को सुबह 4 बजे बादल फटने से एक की मौत हो गई है। कुल्लू के डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की ओर से जारी …

Read More »

हिमाचल प्रदेश में बाढ़-बारिश से भारी तबाही के बाद सुक्खू सरकार ने उठाया ये कदम

हिमाचल में बाढ़ और बारिश ने तबाही मचा के रखी हुई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी रखने के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भीषण बारिश से मची तबाही का दंश झेल रहे हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र से 2,000 करोड़ …

Read More »

14 जुलाई को हिमाचल आएंगे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान का जायजा लेने आ रहे हैं। नड्डा 14 जुलाई को दिल्ली से चलेंगे और मंडी के कंगनीधार हेलीपैड में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वह मंडी जिले के पंचवक्त्र मंदिर जाएंगे और साथ जिले के अन्य बाढ़ प्रभावित स्थानों का दौरा करेंगे। कुछ समय सर्किट …

Read More »

लाहौल व स्पीति में 290 लोगों को निकालने का काम जारी, अभी तक 60,000 पर्यटक निकाले गए

लाहौल में भारी बारिश के कारण फंसे 300 पर्यटकों को निकालने के लिए लगातार काम जारी है। प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी लाहौल व स्पीति जिले में चंद्रताल पहुंचे जहां से 290 लोगों को निकालने का काम जारी है। पहाड़ी राज्य से अभी तक 60,000 पर्यटकों को निकाला जा चुका बता दें कि, …

Read More »

हिमाचल में बाढ़ का कहर: 80 लोगों ने गंवाई जान, 1050 करोड़ का नुकसान

हिमाचल में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। बाढ़ से अभी तक हिमाचल प्रदेश में 80 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें सड़क हादसों के कारण होने वाली मौतें भी शामिल हैं। वहीं, 470 पालतू पशुओं की मौत हुई है। अभी तक मानसून 100 मकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर चुकी है। जबकि, 350 मकानों को नुकसान …

Read More »