Sunday , 6 October 2024

Haryana

Charkhi Dadri : नेवी के जवान ने एक रुपये का शगुन लेकर की शादी,

गांव सांकरोड़ में देवराज सिंह परमार की बेटी डिंपल की शादी महेंद्रगढ़ के गांव भोजावास के सतबीर सिंह तंवर के बेटे अंकित के साथ की गई। अंकित नेवी में कार्यरत है। लड़के के पिता सतबीर सिंह तंवर ने एक रुपये शगुन के तौर पर लेकर शादी संपन्न की। सतबीर सिंह ने कहा कि दहेज देना या लेना सामाजिक बुराई है। …

Read More »

Jind : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,

रेवर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रेवर निवासी 28 वर्षीय हैप्पी था जोकि बाइक पर खेत से घर लौट रहा था। गढ़ी थाना पुलिस ने शव का …

Read More »

Fatehabad : चंडीगढ़ PGI में दाखिल बुजुर्ग मिला स्वाइन फ्लू संक्रमित,

स्वाइन फ्लू के केस जिले में बढ़ने शुरू हो गए हैं, तीन दिन में दो केस मिले हैं। वीरवार को रतिया निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग स्वाइन फ्लू संक्रमित मिला है। बुजुर्ग को बीमार होने पर चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल करवाया गया था। यहां पर स्वाइन फ्लू के सैंपल लिए गए तो जांच में पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक …

Read More »

Panipat: श्रीराम के स्वागत में शहर सजने लगा, भाजपा-कांग्रेस सहित राजनीति दलों ने भी आगे आकर राम को अपनाया,

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर सजने लगा है। इसके साथ राजनीति दल भी राम के स्वागत को लेकर आगे आ गए हैं। भाजपा ने आगे आकर सभी दलों के प्रमुख नेताओं को श्रीराम यात्रा के लिए निमंत्रण देना शुरू कर दिया है। इसके लिए जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और प्रदेश महामंत्री …

Read More »

Haryana: पेट्रोल पंप डीलर्स ने कमीशन न बढ़ाने पर एक फरवरी से हड़ताल जाने की दी चेतावनी,

हरियाणा के पेट्रोल पंप संचालकों ने एक फरवरी से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। वे करीब एक सप्ताह तक हड़ताल पर रहेंगे। इसमें भारत, हिंदुस्तान और इंडियन ऑयल तीनों कंपनी के पंप संचालक शामिल होंगे। पंप संचालकों की चेतावनी से रिफाइनरी के साथ अन्य लोगों की चिंता बढ़ गई है। पंप संचालकों का आरोप है कि तेल कंपनियों …

Read More »

Haryana: गृहमंत्री अनिल विज बोले- भूपेन्द्र सिंह हुडडा धीरे-धीरे जेल की तरफ जा रहे हैं,

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रवर्तन निदेशालय में सुनवाई को लेकर गुरुवार को गृहमंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा धीरे-धीरे जेल की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने (हुड्डा) किसानों को डर दिखाकर जमीनें प्राॅपर्टी डीलरों को खरीदवा दी हैं जो कि बड़ा घोटाला है। …

Read More »

Gurugram : बच्चों की लड़ाई में बड़ों के बीच चले लात-घूसे, पड़ोसी के घर में घुसकर की पिटाई,

सोहना सदर थाना क्षेत्र के संचोली गांव में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों पर एक महिला के कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगा है। मारपीट में परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने थाने में केस दर्ज कराया है। इस घटना के बाद से ही पूरे …

Read More »

Kurukshetra : ROB के नीचे बनेगा नया अंडरपास, कम होंगे हादसे,

शहर में महाराणा प्रताप चौक (पुराना कमानी चौक) से रेलवे ओवरब्रिज के बीच आधा दर्जन कॉलोनियों के लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर सड़क पार कर रहे हैं। सड़क पार करने का दूसरा रास्ता न होने से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के पास दो साल के भीतर 27 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें 11 लोगों ने अपनी जान …

Read More »

Kaithal : तीन वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन

जिले के तीन वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन खेला इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ है। पूंडरी स्टेडियम के कोच कर्मवीर गोलन ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 24 से 28 जनवरी को तामिलनाडु में आयोजित होंगे। इन खेलों के लिए जिला कैथल के तीन खिलाड़ी मयंक खरंगड़, मीनाक्षी पुरी पूंडरी और तनु टाया साकरा का चयन हुआ है। ये …

Read More »

Kaithal : विवाहिता को ले जाने के आरोप में तीन पर केस,

जिले के एक गांव से एक आरोपी 25 वर्षीय विवाहिता को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। वे अपने साथ गहने व नकदी भी ले गए। दो अन्य आरोपियों ने भी इसमें आरोपी युवक का साथ दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि 16 जनवरी को दोपहर के समय …

Read More »