Saturday , 19 April 2025

Chandigarh

सिरसा के चौ. दलबीर सिंह स्टेडियम की बदहाली पर कुमारी सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र

किसान आंदोलन को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही कर रहे हैं राजनीति: कुमारी सैलजा

चंडीगढ़, 13 फरवरी: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर चौ. दलबीर सिंह स्टेडियम की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने स्टेडियम में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने, बंद पड़े जिम को फिर से शुरू करने और गरीब बच्चों के लिए नगर में जिम और ई-लाइब्रेरी स्थापित …

Read More »

हरियाणा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 324 वाहन जब्त

अवैध खनन पर हरियाणा सरकार की सख्ती, महेंद्रगढ़ में 50 वाहन जब्त

चंडीगढ़, 13 फरवरी: हरियाणा सरकार ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाते हुए एक विशेष जांच अभियान चलाया, जिसके तहत राज्यभर में 3,950 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में संलिप्त 324 वाहनों को जब्त किया गया, जिससे सरकार को करीब 1.37 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।   खनन एवं …

Read More »

हरियाणा का बजट सत्र 7 मार्च से, 2 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता है बजट

चंडीगढ,12 फरवरी। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होगा। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इसकी तिथि तय कर दी है। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस बार का बजट 2 लाख करोड़ से अधिक का हो सकता है, जो पिछले साल के 1.89 लाख करोड़ रुपये के बजट से करीब 10 हजार …

Read More »

नई दिल्ली की सरकार के साथ मिलकर यमुना को करेंगे साफ़: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल

चंडीगढ़, 12 फरवरी – केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद यमुना नदी की सफाई को तेज किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली का पानी औद्योगिक अपशिष्ट और सीवरेज के कारण प्रदूषित हो रहा है, जिसमें हरियाणा की कोई …

Read More »

हरियाणा में छात्रों के लिए 150 किलोमीटर तक मुफ्त बस पास सुविधा जारी

चंडीगढ़, 11 फरवरी – हरियाणा सरकार ने छात्रों के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है। राज्य के परिवहन विभाग द्वारा पूर्ववर्ती सरकार की 60 किलोमीटर तक की रियायती बस पास योजना को विस्तार देते हुए 150 किलोमीटर तक मुफ्त बस पास सुविधा लागू की गई थी, जो बिना किसी बदलाव के पहले की तरह जारी रहेगी।   यह …

Read More »

हरियाणा: भाजपा ने मंत्री अनिल विज को जारी किया कारण बताओ नोटिस, विज ने दिया इस अंदाज में जवाब

चंडीगढ़,11 फरवरी| हरियाणा में भाजपा की सरकार में एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। पार्टी ने अपने ही वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर उनकी हालिया टिप्पणियों के बाद जारी किया गया है।   अनिल विज को नोटिस …

Read More »

गुरुग्राम में प्रस्तावित दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी में मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं

अरावली क्षेत्र में हरित रोजगार के अवसर सृजित करने की योजना- राव नरबीर सिंह

चंडीगढ़, 11 फरवरी: हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने अपने दौरे के दौरान महाराष्ट्र के नागपुर स्थित गोरेवाड़ा वन्यजीव सफारी और गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर दोनों केंद्रों द्वारा दी जा रही सेवाओं और सुविधाओं का अध्ययन किया। उनका उद्देश्य …

Read More »

हरियाणा में नए सिरे से संगठन बनाएगी इनेलो, निकाय चुनाव पर मंथन जारी

चंडीगढ़,11 फरवरी | हरियाणा में निकाय चुनावों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया, जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ने की।   निकाय चुनाव को लेकर दो …

Read More »

हरियाणा निकाय चुनाव में ईवीएम से ही होगी वोटिंग, कांग्रेस की मांग खारिज

चंडीगढ़,11 फरवरी । हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने साफ कर दिया है कि आगामी निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से ही कराए जाएंगे। कांग्रेस की ओर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को उन्होंने खारिज कर दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर बैलेट पेपर …

Read More »

ईवीएम पर कांग्रेस की आपत्ति बहानेबाजी: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़,11 फरवरी: कांग्रेस द्वारा राज्य चुनाव आयोग से ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह मांग चुनाव प्रक्रिया को लेकर नहीं, बल्कि अपनी हार का बहाना बनाने के लिए कर रही है। गंगवा ने कहा कि कांग्रेस को जनता …

Read More »