Friday , 20 September 2024

हरियाणा के इस जिले में हुआ दर्दनाक हादसा, मिट्टी धंसने से 4 लड़कियों की मौत, एक की हालत नाजुक

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के मेवात में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में चार लड़कियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मिट्टी धसकने से हुआ है। हादसा तावडू के कांगरका गांव में हुआ है। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। लोगों भागकर वहां पहुंचे और लड़कियों को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

जानें कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुआ, जब चारों लड़कियां मिट्टी लेने के लिए गई थीं। वकीला, जनिस्ता, तस्लीमा, गुलअफशा और सोफिया एक साथ गांव में ही पंचायती जगह से मिट्टी लेने के लिए गई थीं। तभी अचानक मिट्टी धसकने से वे उसके नीचे दब गई। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह घायल हो गई। उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *