Saturday , 5 April 2025

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य मंत्री बनवारी लाल ने सोनीपत पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

सोनीपत, 15 अगस्त(संजीव कुमार): सोनीपत पुलिस लाइन में 72वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री बनवारी लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर झंडा फहराया और परेड़ का निरिक्षण किया। स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर शहीद जवानों की विधवाओं को प्रशंसा पत्र एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न स्कूल के विद्यार्थीयों ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री ने अपने सम्बोधन में प्रदेश वासियों को  72 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों  को याद किया और उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के साथ वीरो की गौरव गाथाएं जुडी हैं। वहीं मंत्री बनवारी लाल ने हरियाणा प्रदेश को सरहाते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में और इस आजादी को कायम रखने में हरियाणा के वीरों ने अहम भूमिका निभाई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *