Friday , 20 September 2024

नशा करने के बाद सड़क से गुज़र रहे साँप से मस्ती करना युवक को पड़ा भारी

नशे में इंसान क्या कर जाए उसे खुद पता नहीं होता। अगर कहा जाए की नशे में इंसान का दिमाग और  मन उसके बस में नहीं रहते तो यह कहना कुछ हद तक गलत नहीं होगा। जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो इस बात का जीता जगता सबूत हैं। इस वीडियो में नशे में धुत एक शख्स बेखौफ, बेफिक्र सड़क पर एक खतरनाक और जहरीले जानवर से खेल रहा है या यूँ कहे की उसके साथ छेड़खानी कर रहा है जोकि इस शख्स के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है, पर शराब के नशे में इस बात से अनजान यह शख्स बिना डरे जहरीले सांप को अपनी गोद में लेकर उसे छेड़ रहा है।  यह सब जानते हैं की सांप एक जहरीला जानवर है और इसका कटा बड़ी मुश्किल से बचता है। नशे में धुत सांप से पंगा लेते इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है।  इस वायरल वीडियो में यह भी बताया जा रहा है कि सांप से मस्ती करते वक्त सांप ने शख्स की ऊँगली पर उसे काट लिया।
खैर किसी भी जानवर से छेड़छाड़ करना खतरनाक तो है ही लेकिन यह उचित भी नहीं है।  किसी भी जानवर को इस कदर छेड़ना नहीं चाहिए जिससे वह तैश में आकर खतरनाक हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *