Friday , 20 September 2024

अपनी मांगों को लेकर रोड़वेज कर्मचरियों ने प्रदेशभर में किया चक्का जाम

फतेहाबाद, 7 अगस्त(जितेंद्र मोंगा): केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आज प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर है। जिसके चलते रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदेशभर में चक्का जाम किया हुआ है। इसी के चलते आज फतेहाबाद में भी रोडवेज का चक्का पूर्ण रूप से जाम रहा। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बस स्टैंड के अंदर रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फतेहाबाद में रोडवेज के प्रदर्शन की अगुवाई हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने की। वहीं इस हड़ताल के कारण यात्रियों को भी परेशनियों का समाना करना पड़ रहा यात्रियों को आने जाने में काफी मुश्किल हो रही है।

पत्रकारों से बात करते हुए सरबत सिंह पूनिया ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट संशोधन 2017 के विरोध में आज रोडवेज की देशव्यापी हड़ताल है। इसी के साथ रोडवेज ने प्रदेश में निजीकरण के विरोध में भी हड़ताल की है। सरबत सिंह पूनिया का कहना है कि प्रदेश में 700 निजी बसें चलाने को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है, जबकि रोडवेज कर्मचारी सरकारी बस सुविधा लोगों को देने की लगातार मांग कर रहे हैं। जिसके चलते आज रोडवेज की हड़ताल की गई है।

उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्म कर्मचारियों की कुछ अन्य भी मांगे हैं जिसको लेकर वह लगातार सरकार से बात कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते अब उन्हें हड़ताल का सहारा लेना पड़ा है। उन्होने कहा कि हरियाणा रोडवेज की बसें उत्तर भारत के कई राज्यों में जाती हैं और आज जनता को परेशानी उठानी पड़ेगी लेकिन रोडवेज कर्मचारी जनता के हित की बात कर रहे हैं।

हड़ताल से परेशान यात्रियों ने बताया कि उन्हें आज हड़ताल की जानकारी नहीं थी, अब वह अपने गंतव्य तक जाने के लिए जब बस अड्डे पहुंचे, तो उन्हें पता लगा कि आज रोडवेज की हड़ताल है अब उन्हें प्राइवेट छात्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। वही आज प्राइवेट बस संचालकों की ओर से भी मनमाने रेट वसूले जा रहे हैं।

फतेहाबाद रोडवेज जीएम धनराज कुंडू ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी आज हड़ताल पर है। जिससे फतेहाबाद जिले को 15 लाख के करीब का नुकसान होगा, वहीं फतेहाबाद की बसे उत्तर भारत के कई राज्यों मे जाती है। जो कि आज पूर्ण रूप से बंद है लोगों को आज प्राइवेट साधनों का सहारा ही लेना पड़ रहा है। पुलिस फोर्स को भी बस स्टेंड पर प्रशासन की ओर से तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *