Saturday , 5 April 2025

आखिर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने दूरी बनाए विधायकों पर ताना मार ही दिया

चंडीगढ,27जून। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ अशोक तंवर ने बुधवार को यहां अपने से दूरी बनाए पार्टी के विधायकों पर ताना मार ही दिया। आमतौर पर इस बारे में कोई तीखी टिप्पणी करने से बचने वाले तंवर ने कहा कि आज भले ही पार्टी के विधायक किसी मजबूरी में उनसे दूरी बनाए है लेकिन इनमें से कुछ तो टिकट हासिल करने के लिए नाक रगडते हुए उनके पास आए थे।
      यहां हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस के शक्ति प्रोजक्ट की शुरूआत के मौके पर तंवर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरी कांग्रेस एकजुट है और सत्तारूढ भाजपा को करारी मात देने के लिए तैयार है। पार्टी गुरूवार को चंडीगढ में लोकसभा और विधानसभा चुनाव का अभियान शुरू करने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है। इस सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र. से प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे। इनके साथ बैठकर चुनाव की रणनीति तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राजस्थान,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ में हार की आशंका में लोकसभा चुनाव आगामी नवम्बर में समय पूर्व भी करवा सकती है।
     तंवर ने पार्टी में अपने विरोध को लेकर कहा कि वे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अघ्यक्ष है। किसी के न मानने से क्या फर्क पडता है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति प्रोजेक्ट के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महिला कार्यकर्ताओं से कोई भी नीतिगत फैसला लेने से पहले उनकी राय ले सकेंगे। देशभर में यह प्रोजेक्ट सबसे पहले हरियाणा में शुरू किया गया है। प्रदेश स्तर पर इसकी शुरूआत के बाद इसे जिला व ब्लाॅक स्तर पर भी शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत महिला कार्यकर्ता अपने मतदाता परिचयपत्र नम्बर डालते हुए व्हाट््स एप या एसएमएस के जरिए अपनी राय कांग्रेस अध्यक्ष को दे सकेगी। इसके लिए एक विशेष नम्बर दिया गया है। प्रोजक्ट की शुरूआत के अवसर पर हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चैहान व अन्य पदाधिकारी मोजूद थी। उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *