Saturday , 5 April 2025

गुप्त सुचना के आधार पर सी.आई.ए. टीम ने काबू किया एक चोर गिरोह

इंद्री : सी.आई.ए. करनाल ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को काबू करने में सफलता हासिल की हैं। दोनों चोरों पर चोरी के कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गुप्त सुचना के आधार पर दोनों चोरों को करनाल से गस्त के दौरान दबोचा गया। सी.आई.ए. करनाल इंचार्ज कमल दीप राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर में चेकिंग के दौरान दोनों चोरों को गिरफ्तार किया।

सी.आई.ए. इंचार्ज कमल दीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोकत अली व उधम सिंह दोनों आरोपी इंद्री के रहने वाले है। दोनों आरोपियों ने कुंजपुरा थाना में एक चोरी को अंजाम दिया था। पकडे गए दोनों आरोपियों पर पहंले भी कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की हुई ट्रैक्टर व ट्राली बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरु कर दी हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *