Saturday , 19 April 2025

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो, 13वीं बार जेल से बाहर आया

चंडीगढ,09 अप्रैल। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आया है। रेप और हत्या के मामलों में सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे उसे रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा डेरा ले जाया गया।

 

यह 13वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आया है। इससे पहले वह 28 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। उस दौरान उसने सिरसा और यूपी के बरनावा आश्रम में समय बिताया था।

 

बताया जा रहा है कि इस बार फरलो का कारण डेरा सच्चा सौदा का 77वां स्थापना दिवस है, जो 29 अप्रैल को मनाया जाएगा। राम रहीम इस आयोजन में भाग लेगा और अनुयायियों से मुलाकात करेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *