Sunday , 23 February 2025
FASTag का नया नियम आज से लागू

FASTag का नया नियम आज से लागू, अतिरिक्त जुर्माना लगेगा: जानिए क्या बदलने जा रहा है

नई दिल्ली,17 फरवरी 2025 : आज यानी 17 फरवरी 2025 से FASTag के नए नियम लागू हो गए हैं। अब उन फास्टैग यूजर्स को अतिरिक्त जुर्माना देना होगा जिनके फास्टैग में लो बैलेंस, पेमेंट में देरी या फिर फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाएगा। यह नियम टोल पर लंबी कतारों को कम करने और यात्रियों के लिए एक सरल और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू किया गया है।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने FASTag इकोसिस्टम में कुछ अहम बदलाव किए हैं, जिनका लक्ष्य टोल पेमेंट को सुव्यवस्थित करना, विवादों को कम करना और धोखाधड़ी पर अंकुश लगाना है।

FASTag का नया नियम क्या है?
नए नियमों के तहत, अगर गाड़ी के टोल पार करने से पहले FASTag 60 मिनट से अधिक समय तक निष्क्रिय रहता है, और टोल पार करने के बाद भी 10 मिनट तक सक्रिय नहीं होता है, तो लेनदेन अस्वीकार कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि इस स्थिति में टोल पेमेंट नहीं हो पाएगा और सिस्टम में ‘एरर कोड 176’ के तहत पेमेंट को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

क्या बदलाव किए गए हैं?
इसके अतिरिक्त, टोल पेमेंट को सरल बनाने और विवादों को कम करने के लिए चार्जबैक प्रक्रिया और कूलिंग अवधि में भी बदलाव किए गए हैं। नई गाइडलाइंस के अनुसार, अगर वाहन टोल रीडर से गुजरने के बाद 15 मिनट से अधिक समय में टोल पेमेंट करता है, तो FASTag यूजर्स को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

नया नियम क्यों लाया गया?
इस नियम का उद्देश्य टोल पर लगने वाली गाड़ियों की लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों के लिए एक निर्बाध अनुभव सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही, यह FASTag में होने वाली परेशानियों को सुलझाने और सिस्टम को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए भी किया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *