Friday , 20 September 2024

मिशन चंद्रयान-3 और G-20 की सफलता पर देश को नाज़.. जानें PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने आज मन की बात की. पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 105वां एपिसोड के जरिये देश के लोगों से बात की। कई बातों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से पूरा देश उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि, जी-20 शिखर सम्मेलन और चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर ढेर सारे पत्र मिले हैं। पीएम ने कहा कि यह देश के आजादी का अमृतकाल है। उन्होंने कहा कि देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्य काल भी है। अपने कर्तव्य निभाते हुए ही हम अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने जी 20 शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को इस समूह का पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है।

पीएम मोदी ने अपने खास रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा कि अत्यंत गर्व की बात है कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर से जुड़े शांतिनिकेतन और कर्नाटक के होयसल मंदिरों को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। मन की बात के 105वें एपिसोड के दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत का प्रयास है कि हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थानों को विश्व धरोहर स्थलों के रूप में मान्यता मिले।

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अफ्रीकी संघ को G-20 ब्लॉक का पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी आने वाले समय में वैश्विक व्यापार की आधारशिला बनने के लिए तैयार है।

पीएम मोदी ने अपने खास मासिक रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रयान-3 की सफलता के साथ की.। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद उन्हें कई पत्र मिले. पीएम मोदी ने कहा कि इससे करोड़ों भारतीयों के गहरे लगाव का पता चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *