Tuesday , 8 April 2025
RAIN

Weather Update: हरियाणा के 21 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के 21 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में यमुनानगर और रेवाड़ी में भारी हो सकती है। अनुमान के मुताबिक इन दोनों जिलों में 115.5 मिमी वर्षा हो सकती है।


हालांकि इस बारिश से लोगों को गर्मी से भले निजात मिलेगी। लेकिन लोगों से दिमाग से बाढ़ का वो मंजर अभी भूला नहीं है कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान डराने वाला है। इस दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, भिवानी, जींद, नुह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, कैथल सहित कई अन्य जिलों में बारिश का अनुमान है।

हरियाणा में आगामी दिनों में बिजली कड़कने और गिरने की घटना में बढ़ोतरी हो सकती है। अतः मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तेज बारिश या बिजली कड़कने के दौरान घर में ही रहें। खुले या पेड़-पौधों के नीचे आश्रय ना लें।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *