Friday , 20 September 2024

हिमाचल में आपदा पीड़ितों के लिए CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि, सरकार राहत मैन्युअल में बदलाव करेगी। आपदा प्रभावितों को अब एक-एक लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। पहले यह राशि 5000 रुपये दी जाती थी। नुकसान का अलग से मुआवजा दिया जाएगा। सैंज में बाढ़ प्रभावित लोगों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने जान-माल के नुकसान पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

सीएम ने कही ये खास बातें…
उन्होंने एक करोड़ रुपये की त्वरित राहत राशि जारी करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र में फंसे पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान निरंतर जारी है। इसके लिए छह हेलिकॉप्टर उपलब्ध करवाए गए हैं।
दो सैटेलाइट फोन भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि, कुल्लू जिले में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। विद्युत आपूर्ति बहाल होते ही पेजयल आपूर्ति योजनाओं को भी बहाल कर दिया जाएगा। सूबे के विभिन्न स्थानों पर फंसे पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को निकालने के लिए हवाई सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *