Friday , 20 September 2024

भाजपा नेता सुनील मंडोत एवं जेजेपी के प्रत्याशी रहे सुरेश वर्मा इनेलो में हुए शामिल !

हरियाणा :-बल्लभगढ़, आज बल्लभगढ़ में पार्टी को उस समय मज़बूती मिली जब बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी के प्रत्याशी रहे सुरेश वर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व एस.सी सेल जिला गुरूग्राम के प्रभारी सुनील मंडोत ने इंडियन नेशनल लोकदल की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल हुए। आपका लोकदल परिवार में स्वागत है और पार्टी में आपको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा जी व महेन्द्र चौहान उपस्थित रहे। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 13वें दिन पलवल हलके के गांव घोडी ओम वाटिका से शुरू हुई और आज बल्लभगढ़ हलके में प्रवेश कर गई।

लोगों ने नारेबाजी कर गर्मजोशी के साथ चौधरी अभय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने अभय चौटाला को सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान गांव घोड़ी में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने पहले दो वर्ष तक एक साजिश के तहत ग्राम पंचायतों के चुनाव नहीं करवाए। ग्रामीण विकास का पैसा सरकार के लोगों ने खाने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव करवाए जाने के बाद सरकार सरपंचों को और अधिक ताकत देने की बजाय उनके अधिकार छीनने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए इनेलो नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित सरपंचों को 1100 करोड़ रुपए ग्रांट देने की बात कहते हैं। हकीकत में किसी भी पंचायत के पास ग्रांट नहीं पहुंची है। इस बाबत वे 17 फरवरी से शुरू होने वाले सेशन में सरकार से सवाल पूछेंगे। उन्होंने कहा कि 2019 में चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने का वादा किया था।

2022 चला गया, मगर किसानों की आय दोगुणी तो नहीं हुई, बल्कि किसान और अधिक कर्जदार हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ही हरियाणा के 21 लाख से अधिक किसान कर्जदार हैं। इनेलो नेता ने कहा कि 27 प्रतिशत आपराधिक दर के साथ हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हत्या, रेप, गैंगरेप, फिरौती, रंगदारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगार वर्ग सबसे अधिक मायूस है। हरियाणा में देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर है। लाखों युवा आज हताशा का शिकार हो गए हैं। इनेलो की सरकार बनने पर प्रत्येक घर से एक युवा को नौकरी दी जाएगी और बेरोजगारों को 21 हजार रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *