Friday , 20 September 2024

फिल्म अभिनेता शशि कपूर का निधन, लंबे समय से थे बीमार

फिल्म अभिनेता शशि कपूर का आज मुम्बई स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वे 79 साल के थे। दादा साहेब फाल्‍के और पदम विभूषण पुरस्‍कार से सम्‍मानित शशि कपूर पिछले कुछ समय से बीमार थे। शशि कपूर राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने भाई राज कपूर की फिल्म ‘आवारा’ और ‘आग’ में काम किया था। साल

2011 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। साल 2015 में उन्हें 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘दीवार’, ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’ और ‘कभी कभी’ जैसी फिल्मों के जरिए अपने काम से पहचाने जाने वाले शशि कपूर ने नब्बे के दशक के अंतिम वर्षों में खुद को बॉलीवुड की चकाचौंध से अलग कर लिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *