Sunday , 6 October 2024

हरभजन सिंह समेत ये 5 लोग AAP की तरफ से जाएंगे राज्यसभा

पंजाब डेस्क- पंजाब की सत्ता पर आम आदमी पार्टी ने हासिल कर ली है, वहीं, अब राज्यसभा के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। आम आदमी की तरफ से राज्यसभा में जाने वालों में हरभजन सिंह राघव चड्ढा, डॉ संदीप पाठक, अशोक मित्तल और संजीव अरोरा का नाम शामिल है। बता दें, अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को फाउंडर हैं और संजीव अरोड़ा एक बड़े उद्योगपति हैं। इन नेताओं के पार्लियामेंट में जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में 8 सांसद हो जाएंगे। अभी राज्यसभा में आप के तीन सांसद हैं। इनमें संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता हैं।

Read More Stories:

पंजाब की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
पंजाब में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि, इन सभी पांच सीटों पर आप जीत दर्ज करेगी। क्योंकि विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल की है। दरअसल, 31 मार्च को पंजाब की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है।

बता दें, पंजाब के 7 राज्यसभा सदस्यों में से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। आज नए उम्मीदवारों के नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने अपने नामों का ऐलान किया है। इन नामों में हरभजन सिंह का नाम पहले ही चर्चा में बना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *