Friday , 20 September 2024

जीत के बाद सबसे पहले अपने इस वादे को पूरा करेंगे भगवंत मान, केजरीवाल भी बनेंगे हिस्सा

पंजाब डेस्क- पंजाब चुनाव में शानदार जीत का परचम लहराकर सत्ता हासिल करने वाली ‘आम आदमी पार्टी’ के सीएम चेहरा भगवंत मान अगले हफ्ते मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री बनने से पहले उन्होंने जनता से ये वादा किया था कि वो स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव से अपने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सामने आई जानकारी के अनुसार भगवंत मान बुधवार यानि 16 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे।

उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। इससे पहले 13 मार्च को भगवंत मान अमृतसर में एक रोड शो भी करेंगे। इसमें भी अरविंद केजरीवाल हिस्सा लेंगे। इससे पहले भगवंत मान ने शुक्रवार को दिल्ली में केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। मान सुबह दिल्ली पहुंचे। गुरुवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मान की केजरीवाल से यह पहली मुलाकात थी। ‘आप’ नेता राघव चड्ढा भी बैठक में मौजूद रहे।

Read More Stories:

स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव से करेंगे शपथ ग्रहण
आप ने राज्य की 117 विधानसभा सीट में से 92 पर जीत दर्ज की है। मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले संगरूर में पत्रकारों से बात करते हुए मान ने कहा था कि, वह पंजाब चुनाव में पार्टी की जीत पर बधाई देने के लिए केजरीवाल से मिलेंगे। मान ने कहा कि, शपथ ग्रहण समारोह महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नवांशहर जिले में स्थित पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। उन्होंने कहा, ‘लोगों ने अहंकारी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों को विजयी बनाया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *