Friday , 20 September 2024

UP Election: भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद देंगे CM योगी को कांटे की टक्कर, गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव

यूपी डेस्क: यूपी में विधानसभा चुनाव को  लेकर तैयारिंयां जोरो-शोरों से चली हैं। राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर रहे हैं। तो वहीं चंद्रशेखर आजाद यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में गोरखपुर से मैदान में उतरेंगे, उन्होंने इसका ऐलान कर दिया है। गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से ही योगी आदित्यनाथ भी मैदान में होंगे।मचंद्रशेखर पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यूपी में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने किया था ये ऐलान

आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने इससे पहले मंगलवार को ऐलान किया था कि, उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी से बात नहीं बनने के बाद चंद्रशेखर ने ये ऐलान किया था। चंद्रशेखर ने साथ ही कहा था कि, अब सपा अगर 100 सीट भी देगी तब भी पार्टी उनके साथ गठबंधन नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *