Friday , 20 September 2024

बड़ी खबर: Haryana के ये 8 जिले रेड जोन घोषित, कड़ी पाबंदियां हुई लागू

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार की ओर से अहम फैसला लिया गया है। हरियाणा सरकार ने 8 और जिलों को ग्रुप ए यानी रेड जोन में रखने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद इन 8 जिलों में बेहद ही कड़ी पाबंदियां लागू हो गई हैं और इनमें सिनेमाहाल, जिम, पार्क और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे. हरियाणा में पहले ही 11 जिलों में ये पाबंदियां लागू हैं।

ये कहा गया है आदेश में

हरियाणा सरकार ने इसके साथ ही बड़ी सभाओं जैसे रैलियों और विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। हरियाणा सरकार ने कहा कि, सिनेमाघरों और खेल परिसरों को बंद रखने समेत वर्तमान पाबंदियों को आठ और जिलों तक बढ़ा दिया। आदेश में कहा गया कि, राज्य में जनसभाओं, रैलियों, धरना, विरोध प्रदर्शन इत्यादि पर रोक लगा दी गई है। इसके अनुसार सिरसा, रेवाड़ी, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, कैथल, भिवानी और हिसार- इन आठ जिलों में भी पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

प्रतिबंध 19 जनवरी सुबह पांच बजे तक लागू रहेंगे

हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि यह प्रतिबंध 19 जनवरी सुबह पांच बजे तक लागू रहेंगे। हरियाणा सरकार स्थिति गंभीर होने पर इन पाबंदियों को आगे बढ़ा भी सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *