Friday , 20 September 2024

16 साल की मासूम से 2 लोगों ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी

उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई जहां पर 16 वर्षीय लड़की से दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि, पीड़िता ने आरोपियों की पहचान शरीफ और तालिब हसन के रूप में की है। दोनों आरोपी फरार हैं।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़िता ने ककरोली थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि, दोनों आरोपी उसे सुनसान जगह ले गए और वहां उससे दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस घटना को मोबाइल फोन पर भी रिकॉर्ड कर लिया और मामले का खुलासा करने पर वीडियो लीक करने की धमकी दी।

Read More Stories:

पुलिस ने बताया कि, लड़की ने अपने माता-पिता को बलात्कार की कथित घटना के बारे में सूचना दी, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि, इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *