Friday , 20 September 2024

बड़ी खबर: महाराष्ट्र में सामने आए Omicron के 10 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 33

नेशनल डेस्क: देश में ओंमीक्रॉन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन मामले सामने आ रहे हैं। जिसके चलते केंद्र और राज्य़ सरकारों की टेंशन और ज्यादा बढ़ गई है। बता दें, मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे शहर में ओमिक्रोन के दस और नए मामले सामने आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुणे हवाई अड्डे पर लगभग 30 हजार यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से दस लोगों में ओमिक्रोन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके पहले सोमवार को मुंबई में ओमिक्रोन वैरिएंट के दो मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में इस वैरिएंट से संक्रमित लोगों की कुल संख्या अब 20 हो गई है। देशभर में ओमिक्रोन से संक्रमितों की कुल संख्या 33 हो गई है।

‘मुंबई को हाई अलर्ट पर रखा गया’

इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख का कहना है कि, मुंबई को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जो लोग बाहर से आ रहे हैं उन्हें क्वारंटाइन करने के लिए कोविड सेंटर तैयार किए गए हैं। साथ ही 20 होटल भी हैं जहां वो रह सकते हैं। सभी अस्पतालों और कोविड सेंटरों में भी आक्सीजन की व्यवस्था की गई है।t

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *