Friday , 20 September 2024

बड़े नक्सली कमांडर को जवानों ने किया ढेर, बीजापुर के जंगलों में मुठभेड़ हुई खत्म

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगलों में आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ अब खत्म हो गई है। यह जानकारी सुकमा एसपी सुनील शर्मा की तरफ से दी गई है।


कई बड़े हमलों में शामिल मिलिशिया कमांडर को ढेर कर दिया

एसपी ने बताया कि, डीआरजी और कोबरा 201 बटालियन ने संयुक्त अभियान में कई बड़े हमलों में शामिल मिलिशिया कमांडर को ढेर कर दिया है। बता दें कि, सुबह से रुक-रुक कर गोलाबारी हो रही थी। जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक DRG जवान के घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि, जवान के घायल होने के बाद साथी जवानों ने उसे घटनास्थल से बाहर निकालने की कोशिश की। बीजापुर पुलिस को जानकारी मिली थी कि, नक्सलियों के कई बड़े नेता मद्देड़ के जंगल में बैठक कर रहे हैं। जिसके बाद डीआरजी जवानों की टीम तो तुरंत जंगल की तरफ रवाना कर दिया गया था। जवानों को जंगल में देखते ही नक्सलियों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी थीं. जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद 1 घंटे तक दोनों के बीच जमकर गोलियां चलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *