Tuesday , 8 April 2025

पर्यटकों के लिए CM केजरीवाल ने लॉन्च की ‘देखो हमारी दिल्ली’ ऐप, जानें इसकी खासियत

नेशनल डेस्क: विश्व पर्यटन दिवस को मौके पर दिल्ली सरकार ने एक मोबाइल ऐप शुरू की है। जिसका नाम है ‘देखो हमारी दिल्ली’ ऐप’। ये एप राष्ट्रीय राजधानी में पर्यटन स्थलों के साथ-साथ उनके संक्षिप्त इतिहास, लोकप्रिय स्थानीय व्यंजनों, बाजारों और विरासत स्थल की सैर के बारे में जानकारी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘देखो हमारी दिल्ली’ ऐप शहर में आने वालों के लिए उपयोगी होगा और पर्यटन के अनुभव को बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली ऐतिहासिक स्थान होने के साथ-साथ एक आधुनिक शहर भी है और-अच्छे भोजन और बाजारों से लेकर स्मारकों तक यहां सब कुछ है। केवल एक चीज की कमी थी, वह थी जानकारी। केजरीवाल ने कहा, ”इस मोबाइल ऐप से अब इस कमी को दूर कर दिया गया है।

दिल्ली वालों के लिए भी उपयोगी है ये ऐप


यह निकट के पांच किलोमीटर के दायरे में मनोरंजन पार्क, खाने-पीने के महत्वपूर्ण स्थानों, स्मारकों, लोकप्रिय बाजारों, सार्वजनिक शौचालयों को भी दिखाएगा।” केजरीवाल ने कहा, ”सिर्फ पर्यटकों के लिए ही नहीं बल्कि दिल्ली वालों के लिए भी यह ऐप उपयोगी होगा। इस तरह का ऐप दुनिया भर के कुछ ही शहरों में उपलब्ध है।” उन्होंने लोगों से ऐप डाउनलोड करने की अपील की और कहा कि दिल्ली वालों को भी ऐसे स्मारक और भोजनालय मिलेंगे जिनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *