Friday , 20 September 2024

शॉपिंग करने के बहाने पति के साथ बाजार पहुंची महिला, हुआ कुछ ऐसा कि पति रह गया हक्का-बक्का

हरियाणा डेस्क: हरियाणा करनाल ज़िले में स्थित घरौंडा थाना क्षेत्र में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां एक गांव की महिला अपने पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ भाग गई। महिला तीन बच्चों की मां है। पति ने आनन-फानन पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

ये है पूरा मामला

घरौंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है, उसकी शादी कई वर्ष पहले घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बीते करीब छह माह से उसकी पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि, उत्तर प्रदेश से पत्नी को वापस लेने हरियाणा आया हुआ था।

Read More Stories

पत्नी शौच का बहाना बनाकर हुई फरार

बीती 25 अगस्त को वह पत्नी और अपनी साली के साथ घर का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचा। उसी दौरान पत्नी शौच का बहाना बनाकर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। वो बेटी का फोन भी ले गई। उस फोन में मौजूद सिमकार्ड पर नंबर डायल किया तो सचिन नाम के युवक ने फोन उठाया। उसने कहा कि, तुम्हारी बीवी मेरे साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *