Friday , 20 September 2024

पंजाब के खेल मंत्री का बड़ा ऐलान, हॉकी टीम में शामिल पंजाब के हर खिलाड़ी को मिलेगें 1-1 करोड़ रूपए

पंजाब डेस्क: ओलंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा इतिहास रचते हुए जर्मनी की मज़बूत टीम को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीतने पर पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज ऐलान किया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए की नकद राशि के साथ सम्मानित किया जायेगा।

भारत की शानदार जीत पर खेल मंत्री ने ट्वीट किया

भारत की शानदार जीत पर खेल मंत्री ने ट्वीट किया, “भारतीय हॉकी के इस ऐतिहासिक दिन पर मैं पंजाब के खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए के नकद पुरुस्कार का ऐलान करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं। हम ओलंपिक्स में कड़ी मेहनत के साथ प्राप्त किए गए पदक का जश्न मनाने के लिए आपकी वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

‘पंजाब को टीम की इस शानदार जीत पर गर्व है’

उन्होंने कहा कि, यह एक कड़ा और रोचक मुकाबला था। हमारे लड़कों ने यह टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कर दिखाया है और 41 सालों के बाद ओलंपिक पदक देश की झोली में डाला है। भारत और पंजाब को टीम की इस शानदार जीत पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *