Tuesday , 8 April 2025

Friendship Day पर राहुल गांधी ने PM मोदी को कुछ इस तरह दी बधाई, शेयर किया ये Video

नेशनल डेस्क:  कांगेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फ्रेंडशिप डे पर तमाम लोगों ने अपने दोस्तों-मित्रों को बधाई दी। लेकिन इनमें से एक बधाई चर्चा का विषय बनी हुई है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार को भी बधाई दी है। अब ये बधाई सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

राहुल गांधी ने पोस्ट किया ये वीडियो

रविवार को राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ उद्योगपतियों के साथ दिखाते हुए उन्हें हैप्पी फ्रेंडशिप डे विश किया है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/CSBS9bihGQz/?utm_source=ig_embed&ig_rid=92f8479a-779c-452b-8324-8595bc41c5c3

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है वीडियो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के साथ लिखा गया है, ‘हम दो हमारे दो’ की सरकार को हैप्पी फ्रेंडशिप डे। इस वीडियो में मशहूर फिल्म फ्रेंड्स का गाना बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया गया है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *