Friday , 20 September 2024

भाजपा के लिए समाजसेवा की तरह है राजनीति, पार्टी की यही रीति और नीति है- अनिल विज

हरियाणा डेस्क: भाजपा के लिए राजनीति हमेशा से समाज सेवा की तरह रही है और भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा से ही समाज सेवा के लिए आगे रहे हैं। ये कहना है हरियाणा के स्वास्थय मंत्री अनिल विज का। दरअसल आज यानि शनिवार के दिन अंबाला में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें जिसमें स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जनता और कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से पहुंचे हुए थे। तो वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से समाज सेवा की भावना से काम करती आई है। आगे कहा कि, पार्टी की यही रीति और नीति है।

विज ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना

इसके साथ ही मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। दरसअल कांग्रेस के द्वारा कोरोना काल में महंगाई का मुद्दा उठाया जा रहा है। तो वहीं मंत्री अनिल विज ने महंगाई और टूलकिट के मामले पर कांग्रेस पर पलटवार किया। निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस तो आपदा के समय में देश को बदनाम करने की साजिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *