Monday , 7 October 2024

अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी(भारत साबरी): प्रदेश में चुनावी माहौल गरमाने के बाद सरकारी और कच्चे कर्मचारियों ने जगह-जगह सरकार का विरोध शुरू कर दिया है। सरकार को किए गए चुनावी वादे याद करवाने के लिए सरकारी संगठन एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं कुरुक्षेत्र में भी एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और सरकारी हॉस्पिटल बहार धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उनसे कई वादे किए थे जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया और सरकार द्वारा किए गए सभी वादे याद दिलाने के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। साथ ही कर्मचारियों की मांगे जल्द पूरी न होने पर कर्मचारियों ने सरकार को बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

वहीं एनएचएम कर्मियों की इस हड़ताल के दौरान हॉस्पिटल के अंदर चल रही स्वास्थ्य सेवाएं भी काफी हद तक प्रभावित हुई और हॉस्पिटल में चलने वाली एंबुलेंस भी कतारों में खड़ी नजर आई इस हड़ताल के चलते हॉस्पिटल में आने और जाने वाले मरीजों की परेशानी बनी रही। अगर यह हड़ताल आगे भी जारी रहती है तो आम आदमी के लिए यह हड़ताल मुसीबत खड़ी कर सकती है और देखने वाली बात या रहेगी यह कर्मचारी यूं ही सरकार के आमने सामने रहेंगे या सरकार किसी मंच पर इन से बातचीत करके इस मसले को सुलझाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *