Friday , 20 September 2024

हरियाणा में बड़ा हादसा: स्कूल की छत गिरने से 27 बच्चे दबे, 7 की हालत गंभीर

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक हादसा हुआ। दरअसल, गन्नौर के गांव बांय स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल में एक कमरे की छत गिरने से तीसरी कक्षा के 27 बच्चे मलबे के नीचे दब गए। इतना ही नहीं, छत पर मिट्टी डालने के काम कर रहे मजदूर भी मलबे में दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत निकाला गया और उन्हें गन्नौर अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद सात बच्चों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

अचानक छत भरभरा कर नीचे गिर गई

मिली जानकारी के अनुसार, गांव बांय स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को तीसरी कक्षा के कमरे की कच्ची छत पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान अचानक छत नीचे गिर गई। इस दौरान कमरे में पढ़ाई कर रहे 27 बच्चे और छत पर काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल में भगदड़ मच गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Read More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *